रविवार, 24 सितम्बर 2023

टॉप स्टोरी

जेल से आठ गुना ज्यादा समय अस्पताल में गुजार चुके हैं लालू
जेल में जाते ही अक्सर हाई प्रोफाइल लोगों की तबीयत खराब हो जाती है। अगर रांची की बिरसा मुंडा जेल के पिछले दस साल के इतिहास को देखें तो ये बात साबित भी होती है। जहां दर्जनों वीआईपी लोगों को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आईं और उन्हें जेल से अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा।
और भी...
एक दिन फिर विश्व गुरु बनेगा भारत- भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि भारत एक दिन फिर विश्व गुरू बनेगा। यहां पावन रामरेखा धाम में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने अपने अभिनंदन कार्यक्रम में कहा कि पहले यूरोप व इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को बदलने के बाद अंग्रेजों की नजर एशिया पर थी लेकिन वह यहां भारत को नहीं बदल पाए। यही भारत की विशेषता है।
और भी...
‘तीन तलाक’ पर कानून समाज सुधार की दिशा में ऐतिहासिक कदम- रघुवर दास
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तीन तलाक विधेयक के राज्यसभा में पारित होने को देश में समाज सुधार की दिशामें ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन तलाक की पीड़ा झेल रही मुस्लिम बहनों को अब न्याय और सम्मान की जिंदगी जीने का हक मिलेगा। दास ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ यही हमारा मूल मंत्र है।
और भी...
अनुशासनहीनता के आरोप में बीएसपी ने विधायक कुशवाहा को पार्टी से बाहर किया
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की झारखंड इकाई ने अपने एकमात्र विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेहता पर पलामू जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र हुसैनाबाद की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया गया है।
और भी...
'अजय कुमार वापस जाओ' के नारे के बीच कांग्रेस की समीक्षा बैठक संपन्न
कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष अजय कुमार को अपनी ही पार्टी के साथियों के विरोध का सामना करना पड़ा। कुमार पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करने पार्टी ऑफिस पहुंचे थे। दरअसल, केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और राज्य के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू समेत कई नेताओं ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद कुमार के खिलाफ विरोध के स्वर बुलंद किए हैं।
और भी...